दहिसर में खदान में दो लोग डूबे, एक की मौत एक लापता

मुंबई, 25 मार्च (हि. स.)। दहिसर में हनुमान टेकड़ी में स्थित एक खदान में सोमवार को सुबह दो लोग डूब गए। इनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा लापता हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और एक शख्स का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार मुंबई के पूर्व दहिसर में हनुमान पहाड़ी पर खदान में बड़े पैमाने पर पानी जमा हो गया है। इसी खदान में आज सुबह दहिसर के दो लोग स्नान करने गए। लेकिन पानी की गहराई का पता न चलने की वजह से दोनों खदान में डूब गए। इसकी जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और एक का शव बरामद कर लिया है। जबकि दूसरे शख्स की तलाश कर रही है। इस घटना में मृत शख्स की पहचान मनोज रामचन्द्र सुर्वे (45 वर्ष ) के रुप में की गई है। जबकि लापता शख्स की पहचान चिंतामन वारंग के रुप में की गई है। इस घटना की छानबीन दहिसर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर

   

सम्बंधित खबर