देवा, महादेवा में धूमधाम से मनाई गई होली, प्रशासनिक व्यवस्थाएं रही चुस्त

महादेवा में होली फोटो दो, तो प्रशासनिक व्यवस्था देखते अधिकारी फोटो एक

बाराबंकी, 25 मार्च (हि.स.)। होली का पर्व पूरे जनपद में बड़े ही धूमधाम से मना। सोमवार होने के कारण सुबह से ही भोलेनाथ के दरबार में श्रद्धालु पहुंचने लगे और रंग गुलाल अबीर के साथ भगवान का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया।

उल्लेखनीय है कि जनपद के देवा महादेवा की होली बहुत मशहूर है। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के दरबार देवा में सभी धर्मो को मानने वाले लोग होली खेलने पहुंचते हैं। वहां की होली एक अनूठी मिसाल पेश करती है। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेवा में भी होली पर्व धूमधाम से मनाया गया।

जिले के रामनगर, सिरौली गौसपुर,नवाबगंज हैदरगढ़ व फतेहपुर तहसीलों में होली की धूमधाम रही। पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एसपी दिनेश सिंह,एडिशनल एसपी चिरंजीव सिन्हा, एडीएम अरुण सिंह,पूरे जिले में लाव लश्कर के भ्रमण कर प्रशासनिक व्यवस्था देखते रहे। वहीं सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी,क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र की में प्रशासनिक व्यवस्था संभाले रहे। रामनगर तहसील में सुबह से ही एसडीएम पवन कुमार सीओ आलोक पाठक थाना प्रभारी रत्नेश पांडे कस्बे का भ्रमणकर लोगों कर मुलाकात की। रामनगर कस्बे में पूरा दिन रंग चलता है। इसलिए यहां की सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही सख्त रही। दो ट्रक पीएससी यहां सुबह से लेकर शाम तक मौजूद रही। सभी अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था देखते रहे। खबर लिखे जाने तक पूरे जिले में कहीं भी किसी भी घटना की जानकारी नहीं मिली।

हिदुस्थान समाचार/पंकज कुमार/राजेश

   

सम्बंधित खबर