अनूपपुर: भाजपा उम्मीदवार हिमाद्री सिंह बुधवार को जमा करेंगी नामांकन

उप मुख्यरमंत्री राजेंद्र शुक्ला, मंत्री दिलीप जायसवाल सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता होंगे शामिल

अनूपपुर, 26 मार्च (हि.स.)। शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार हिमाद्री सिंह बुधवार, 27 मार्च को अनूपपुर कलेक्ट्रेट में प्रदेश के उप मुख्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल तथा भाजपा प्रदेश नेतृत्व की उपस्थिति में अपना नामांकन दोपहर तीन बजे जमा करेंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी ने नामांकन जमा कराने के कार्यक्रम में भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों सहित आमजनों से पहुंचने की अपील की है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि भाजपा उम्मीदवार हिमाद्री सिंह 27 मार्च को प्रदेश के उप मुख्यममंत्री राजेंद्र शुक्ला तथा भाजपा प्रदेश नेतृत्व की उपस्थिति में भारी जन सैलाब के साथ अनूपपुर कलेक्ट्रेट में दोपहर 3 बजे में अपना नामांकन जमा करायेगी। इसके पूर्व स्मार्ट सिटी अनूपपुर में नामांकन रैली के लिए एकत्रीकरण के साथ आमसभा आयोजित की जाएगी। आमसभा के बाद यही से रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट पहुंच कर भाजपा उम्मीदवार हिमाद्री सिंह प्रदेश के उप मुख्यीमंत्री राजेंद्र शुक्ला, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी एवं शहडोल संसदीय क्षेत्र सहित प्रदेश नेतृत्व के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी के साथ नामांकन जमा करेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला/मुकेश

   

सम्बंधित खबर