युवाओं ने टोलियां बनाकर खेली होली

घगवाल। स्टेट समाचार
उपजिला घगवाल में रंगों और आपसी भाईचारे का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली के अवसर पर पड़ोसी, रिश्तेदार, दोस्त अपने गिले शिकवे दूर करके गले  मिलकर और रंग लगाकर एक दूसरे को बधाई दीं। उपजिला के विभिन्न मोहल्लों में युवाओं और बच्चों की टोलियां होली खेलती नजर आई। हर तरफ रंगों की मस्ती में लोग धमाल मचाते रहे। पारंपरिक तरीकों से त्योहार जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही नएपन के साथ इसे युवाओं ने मनाया। उमंग के साथ दोस्तों के साथ होली के रंग में एक दूसरे को सराबोर किया। होली खेलने के साथ ही युवाओं ने पर्यावरण और शहर को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया। साथ में होली पर दोस्तों को मस्ती और शरारतें देखने को मिल रही है, जो दोस्त होली के रंग लगाने से बच रहे थे उन्हें पकडक़र दोस्ती और होली के रंग में सभी ने मिलकर रंग दिया। साथ में साथ में उपजिला घगवाल के जनप्रतिनिधियों ने लोंगो को होली के पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व विविधता, सद्भाव में एकता की भावना का प्रतीक है। हमें एक उज्ज्वल भविष्य की नई आशा के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित करता है। यह पर्व सभी के लिए सुख समृद्धि और ढेर सारी खुशियां लाए।

   

सम्बंधित खबर