लोहरदगा में गुड फ्राइडे पर चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा

लोहरदगा, 29 मार्च (हि.स.)। गुड फ्राइडे पर लोहरदगा के अलग-अलग चर्चों में विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय पादरी और पुरोहितों ने गुड फ्राइडे के महत्व को लेकर मसीही विश्वासियों को जानकारी दी। साथ ही प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने को लेकर संकल्प लिया गया।

पुरोहितों ने कहा कि प्रभु यीशु को दया, क्षमा पसंद है। वह अपने अनुयायियों पर हमेशा नजर रखते हैं। उनके कष्ट के निवारण को लेकर प्रभु हमेशा आशीर्वाद बनाए रखते हैं।

इस मौके पर अलग-अलग चर्चों में काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

हिन्दुस्थान समाचार/ गोपी

/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर