रायपुर : विकास उपाध्याय ने महिलाओं से न्याय गारंटी योजना का भरवाए फार्म

रायपुर, 29 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस से रायपुर लोकसभा के उम्मीदवार विकास उपाध्याय ने शुक्रवार को महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना के तहत महिलाओं से फॉर्म भरवाए। दावा किया गया कि अगर देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को 8333 हर महीने दिए जाएंगे। विकास उपाध्याय ने महिलाओं के साथ बैठकर उनके फॉर्म जमा किए। विकास के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए नारी न्याय गारंटी की बात कही है। विकास ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में लाखे नगर चौक पर सुबह 11 बजे, कालीबाड़ी चौक में दोपहर 2 बजे, हरदेव लाला मंदिर के सामने शाम 4:30 बजे, कटोरा तालाब इलाके में शाम 5 बजे जागरुकता अभियान चला रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर