बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ सुनील आजाद बसपा स्टार प्रचारक की सूची में

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. सुनील आजाद।बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. सुनील आजाद।बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. सुनील आजाद।बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. सुनील आजाद।

मुरादाबाद, 29 मार्च (हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम द्वारा द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत प्रथम चरण के मतदान हेतु बहुजन समाज पार्टी के 40 स्टार चुनाव प्रचारकों की आज सूची जारी की गई। सूची में बहुजन समाज पार्टी मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष डाॅ. सुनील आजाद एडवोकेट का नाम भी शामिल है।

प्रथम चरण के चुनाव में बसपा के स्टार प्रचारक बने डाॅ. सुनील आजाद एडवोकेट ने कहा कि आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का है। लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित/विद्याकांत

   

सम्बंधित खबर