प्रदेश में साहू समाज की विशिष्ट पहचान है: विष्णु देव साय

धमतरी, 31 मार्च (हि.स.)। तहसील साहू समाज नगरी सिहावा का वार्षिक महाअधिवेशन परसापानी परिक्षेत्र के ग्राम डोंगरडुला में 31 मार्च को हुआ। महाअधिवेशन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शामिल होकर संत माता कर्मा की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने साहू समाज के लोगों को परिश्रमी बताते हुए महाधिवेश की बधाई दी। कहा कि अब छत्तीसगढ़ प्रदेश में साहू समाज की विशिष्ट पहचान है। यह समाज अपने सामथ्र्य से निरंतर प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम एवं तहसील साहू समाज नगरी कार्यकारिणी और फरसपानी के पदाधिकारी,अध्यक्ष पुनीत राम साहू, सचिव सुभाषचंद्र साहू, उपाध्यक्ष अनराज साहू, कौशल देवी साहू कोषाध्यक्ष सखाराम साहू, सहसचिव पेमन साहू, लवकुमार साहू, संरक्षक सहदेव राम साहू, अंकेक्षक टिकेश्वर साहू ,काजू राम साहू, बलदेव राम साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री कृषि उपज मंडी नगरी में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप, कांकेर लोकसभा के ससांसद मोहन मांडवी , कांकेर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग, पूर्व विधायकद्वय पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम ,प्रकाश बैस सहित बड़ी संख्या समय कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ रोशन सिन्हा

   

सम्बंधित खबर