लोकसभा चुनाव : बस्तर लोकसभा सीट पर निष्पक्ष-शांतिपूर्ण मतदान कराने तैयारी पूर्ण : सुंदरराज पी.

जगदलपुर, 3 अप्रैल(हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की सिर्फ बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान होंगे। बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। वहीं लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की 200 कंपनियां पहुंच चुकी है। जवानों को प्रथम चरण के तहत बस्तर में होने वाले मतदान को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने के लिए केंद्रीय फोर्स और राज्य पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा। इसमें केंद्र से मिलने वाली अतिरिक्त जवान शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह फोर्स ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र के विभिन्न रास्तों से होते हुए जगदलपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिला मुख्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। बस्तर लोकसभा सीट पर मतदान 19 अप्रैल को बस्तर और 26 अप्रैल को कांकेर लोकसभा क्षेत्र में होना है। मतदान की संपूर्ण कार्यवाही को सुरक्षित तरीके से संपन्न करने के लिए हमारे पास डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा फाइटर्स, सीआरपरएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी उपलब्ध थी। इसके अलावा केंद्रीय चुनाव आयोग ने हमें अतिरिक्त सुरक्षा बल उपलब्ध करवाया है। सीमावर्ती इलाकों में महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ समन्वय बैठक हो रही हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर