पैरोल से हुआ फरार, पुलिस ने 5 साल बाद किया गिरफ्तार

मुंबई ,03 अप्रैल (हि.स.)।पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद और संचित छुट्टी (पैरोल) लेकर फरार एक आरोपी को वालीव पुलिस की अपराध जांच शाखा ने गिरफ्तार किया है। करीब पांच साल से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। मिली जानकारी के अनुसार,,वसई पूर्व के नवजीवन निवासी मोहम्मद जावेद अली हुसैन अंसारी (28) ने 8 दिसंबर,2019 को अपनी पत्नी गुलिस्ता अंसारी (22) की हत्या कर दी। वालीव पुलिस ने 2019 में आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसी बीच कोरोना काल शुरू हो गया। कैदियों को जेल में अधिक समय तक नहीं रखा जा सकता था। इसके चलते कई आरोपियों को जमानत दी जा रही थी और गंभीर अपराधों के आरोपियों को पैरोल दी जा रही थी।इसका फायदा मोहम्मद अंसारी ने उठाया।उसने अदालत से संचित अवकाश प्राप्त किया और बाहर आ गया। उन्हें नियमित रूप से अदालत में उपस्थित होना आवश्यक था।लेकिन छुट्टी मिलते ही वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन, वह पुलिस को चकमा दे रहा था।इसी बीच उसकी तलाश में जुटी वालीव पुलिस की अपराध जांच शाखा को जानकारी मिली कि आरोपी मोहम्मद अंसारी वसई में छिपा हुआ है।जिंसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज रनवरे, अपराध जांच शाखा (डिटेक्शन ब्रांच) के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन सनप के साथ सचिन दोरकर, मनोज मोरे,बालू कुटे,विनायक राऊत आदि की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी मोहम्मद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदुस्थान समाचार/

   

सम्बंधित खबर