आबकारी घोटाले में अरविंद सिंह के बाद अनवर ढेबर भी गिरफ्तार

रायपुर, 4 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में 2019 से 2022 के बीच हुए 2161 करोड़ के आबकारी घोटाले में अरविंद सिंह के बाद अनवर ढेबर भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। ईडी ने अनवर ढेबर को शराब घोटाले का किंगपिन बताया था।

ईडी के पत्र पर ईओडब्ल्यू और एसीबी ने केस दर्ज किया है। आरोपित अरविंद सिंह को बुधवार रात जेल से रिहा होते ही फिर से गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने उन्हें एडीजे निधि शर्मा तिवारी की कोर्ट पेश में किया। 10 अप्रैल तक उनकी रिमांड मांगी लेकिन कोर्ट ने उन्हें 8 अप्रैल तक रिमांड में भेज दिया है। कारोबारी अरविंद सिंह को दो दिन पहले ही मंगलवार को हाई कोर्ट ने जमानत पर छोड़ा था। अनवर ढेबर को कुम्हारी टोल प्लाजा के पास से हिरासत में लिया गया है। शराब घोटाले में दूसरे आरोपित अनवर ढेबर को ईओडब्ल्यू ने हिरासत में लिया है।

उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को शराब घोटाले में एसीबी ने 70 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12, 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव शर्मा/प्रभात

   

सम्बंधित खबर