सुकमा : आठ-आठ लाख के इनामी महिला व पुरुष नक्सली कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा, 05 अप्रैल (हि.स.)। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह, नई शुरुआत तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से नक्सली संगठन में दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय 16 लाख के इनामी दो नक्सलियों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया है।

नक्सली कलमू प्रकाश उर्फ सन्नु पिता स्व. बुधरू (दक्षिण बस्तर डिवीजन व्यापक जनता /अग्र संगठन/छात्र संगठन इंचार्ज (डीव्हीसीएम), इनामी 08 लाख रुपये उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी बैनपल्ली टेकापारा थाना जगरगुण्ड़ा एवं पेड़कम रीता पति पेड़कम नागेश उर्फ एर्रा (सीवायपीसी) (दक्षिण बस्तर पीएलजीए बटालियन नंबर 01 कम्पनी नंबर 02 प्लाटून नंबर 01 सेक्शन बी डिप्टी कमाण्डर (पीपीसीएम) इनामी 08 लाख रुपये उम्र 30 वर्ष साकिन मंगलगुड़ा थाना किस्टाराम वर्तमान निवासी साकलेर थाना किस्टाराम ने आज शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया। इस मौके पर सुकमा एसपी किरण चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक कृष्णकांत बाजपेयी उपस्थित रहे। आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा शाल-श्रीफल एवं प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया। उपरोक्त दोनों नक्सली को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदाय कराये जायेंगे। आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 212 वाहिनी सीआरपीएफ का विशेष प्रयास रहा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली कलमू प्रकाश उर्फ सन्नु निवासी बैयनपल्ली टेकापारा थाना जगरगुण्ड़ा नक्सल संगठन में वर्ष 2007 से सक्रिय रहा। नक्सली कलमू प्रकाश वर्ष 2013 में ग्राम सिनेमपेंटा पहाड़ी पर नक्सली अस्थाई कैम्प पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुए। वर्ष 2016 में ग्राम बुरूपाड़ गांव के पास नक्सली अस्थाई कैम्प पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा, उक्त घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ था। वर्ष 2017 में ग्राम कोत्ताचेरू और भेजी मार्ग पर रोड आरोपित डयूटी में लगे जवानों पर पर एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा। वर्ष 2017 में बुरकापाल के जंगल में रोड़ निर्माण कार्य के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा। वर्ष 2018 में ग्राम रासातोंग के जंगल में नक्सली अस्थाई कैम्प पर पुलिस- नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा। इस घटना में 02 नक्सली सदस्य मारे गये। वर्ष 2019 में ग्राम बुर्कलंका और पामलूर के बीच जंगल नक्सली अस्थाई कैम्प पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा। इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ। वर्ष 2020 में ग्राम मिनपा के जंगल में पुलिस गस्त सर्चिंग पार्टी पर फायंरिग करने की घटना में शामिल रहा।

महिला नक्सली पेडक़म रीता वर्ष 2010 में ग्राम ताड़मेटला के जंगल में एम्बुश लगाकर फोर्स पर फायरिंग करने की घटना में शामिल रही। इस घटना में आठ नक्सली मृत एवं चार नक्सली सदस्य घायल हुए। वर्ष 2014 में ग्राम पोटकपल्ली के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रही थी। इस 01 नक्सली घायल हुआ। वर्ष 2015 में पिड़मेल के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रही थी। इस 01 नक्सली सदस्य घायल हुआ। वर्ष 2015 में ग्राम कोमलपाड़ के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल थी। उक्त घटना में 01 नक्सली घायल हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे

   

सम्बंधित खबर