बलौदाबाजार : मतदाता जागरुकता दौड़ का आयोजन आठ अप्रैल को

बलौदाबाजार, 6 अप्रैल (हि.स.)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी बलौदाबाजार भाटापारा के एल चौहान के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत अगामी 8 अप्रैल को मतदाता जागरुकता दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन एक साथ एक समय में जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंड मुख्यालयों में होगा। दौड़ का आयोजन सुबह 6.30 बजे से होगा जिसमें जिला मुख्यालय में कलेक्टर एवं विकासखंड मुख्यालयों में सभी एडीएम शामिल होंगे।

इसके साथ ही दौड़ में स्कूली छात्र, छात्राएं,शिक्षक,आमजन, खिलाड़ी, प्रबुद्ध नागरिक,पुलिस के जवान सहित अधिकारी कर्मचारी शामिल होंगे। जिला मुख्यालय में दौड़ पं.चक्रपाणि स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड,गार्डन चौक, जनपद पंचायत कार्यालय के रास्ते होते हुए पं.चक्रपाणि स्कूल परिसर में ही समाप्त होगा। इसी तरह भाटापारा में विश्राम गृह से सिटी मॉल तक,सिमगा में सामुदायिक भवन/सांस्कृतिक भवन से तिल्दा फ्लाईओवर तक, कसडोल में स्वामी आत्मानंद स्कूल से बलार रोड चौक से पुनः स्कूल वापस, पलारी मेंस्वामी आत्मानंद स्कूल से बस स्टेंड से रेस्ट हॉउस से स्वामी आत्मानंद स्कूल वापस तक दौड़ का अयोजन होगा। कलेक्टर के एल चाैहान ने सभी जिला वासियों से मतदाता जागरूकता दौड़ में शामिल होकर दौड़ को सफल बनाने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर