नगर निगम की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर लगाई सील

नगर निगम की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर लगाई सीलनगर निगम की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर लगाई सीलनगर निगम की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर लगाई सीलनगर निगम की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर लगाई सील

मुरादाबाद, 06 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद नगर निगम की टीम ने वार्ड-52 में गाटा संख्या 28 व 30 पर शनिवार को कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने की सूचना पर पहुंच कर अवैध निर्माण को सील कर दिया। साथ ही तहसील के माध्यम से संयुक्त पैमाइश कराकर निगम की भूमि को अलग करने का भी आदेश नगर आयुक्त ने दिया है।

अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार यादव ने बताया कि नगर निगम के वार्ड-52 में नगर निगम की कुछ भूमि गाटा संख्या 28 व 30 में नगर निगम की नाले की भूमि है। जिस पर कुछ लोग अवैध निर्माण करने के साथ उस पर छत डालने की कोशिश कर रहे थे।

इसकी शिकायत मिलने पर नगर निगम की कर निर्धारण की टीम मौके पर पहुंची तो वहां लिंटर पड़ता पाया गया। जिसे तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। साथ ही सम्बंधित क्षेत्र को सील कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित/विद्याकांत

   

सम्बंधित खबर