भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने संत शिवशंकर चैतन्य भारती महाराज के निधन पर जताया शोक

भोपाल, 8 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सोमवार को महान संत शिवशंकर चैतन्य भारती महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि उनका अवसान धर्म जगत के लिये बड़ी क्षति है। बाबा विश्वनाथ की सेवा और भक्ति को समर्पित उनका जीवन मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / उमेद/मुकेश

   

सम्बंधित खबर