रायपुर : मतदाता जागरुकता के लिए निगम अधिकारियों और कमर्चारियों ने ली शपथ

रायपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। रायपुर नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने की शपथ ली।

निगम मुख्यालय भवन सहित निगम के सभी 10 जोनों, फिल्टर प्लांट और मोटर कर्मशाला में भी मतदान हेतु शपथ ली गई। साथ ही नागरिकों को भी मतदान हेतु प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। निगम मुख्यालय भवन में हुए कार्यक्रम में अपर आयुक्त द्वय राजेन्द्र कुमार गुप्ता, विनोद पांडे, स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही उपायुक्त कृष्णा खटीक समेत कर्मचारी शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद

   

सम्बंधित खबर