अंबिकापुर : अवैध खदान धंसने से दो नाबालिग युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

अंबिकापुर, 13 अप्रैल (हि.स.)।सरगुजा जिले सानी बर्रा सुखरी भंडार के जंगल में ग्राम बांदा डोडा में शनिवार सुबह अवैध खदान धंसने से दो नाबालिग की मौत हो गयी। घटना अंबिकापुर के सानी बर्रा सुखरी भंडार के जंगल की है, जहां कई महीनों से अवैध खनन चल रहा है। आज अवैध उत्खनन के दौरान एक खदान धंस गयी। घटना में दो नाबालिग की मौत हो गयी।

घटना उदयपुर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार बंद हो चुके खदान से अवैध रूप से कोयला निकालने का काम किया जा रहा था। आज सुबह भी तीन युवक अवैध तरीके से कोयला की खुदाई में गये हुए थे।

तीन युवकों में से एक युवक बाहर पानी निकाल रहा था, जबकि दो नाबालिग अंदर घुसकर कोयले की खुदाई कर रहे थे। इस दौरान जोरदार आवाज के साथ खदान धंस गई। इसी चपेट में दो लड़के आ गये। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। यह दोनों सानी बर्रा सुखरी भंडार के जंगल में बांदा डोडा में खुदाई कर रहे थे। पुलिस के अनुसार मृतकों का नाम 15 वर्षीय बुध लाल व दूसरे का नाम तिरंगा होना बताया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल

   

सम्बंधित खबर