भारतीय कालगणना ही विश्व की सर्वोत्तम, प्रमाणिक एवं वैज्ञानिक : विभा जैन

राष्ट्र सेविका समिति मुरादाबाद के कृष्णा नगर ने हर्षोल्लास से मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव राष्ट्र सेविका समिति मुरादाबाद के कृष्णा नगर ने हर्षोल्लास से मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव राष्ट्र सेविका समिति मुरादाबाद के कृष्णा नगर ने हर्षोल्लास से मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव राष्ट्र सेविका समिति मुरादाबाद के कृष्णा नगर ने हर्षोल्लास से मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव राष्ट्र सेविका समिति मुरादाबाद के कृष्णा नगर ने हर्षोल्लास से मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव राष्ट्र सेविका समिति मुरादाबाद के कृष्णा नगर ने हर्षोल्लास से मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव राष्ट्र सेविका समिति मुरादाबाद के कृष्णा नगर ने हर्षोल्लास से मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव राष्ट्र सेविका समिति मुरादाबाद के कृष्णा नगर ने हर्षोल्लास से मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव राष्ट्र सेविका समिति मुरादाबाद के कृष्णा नगर ने हर्षोल्लास से मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव

मुरादाबाद, 13 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्र सेविका समिति मुरादाबाद महानगर में कृष्णा नगर का वर्ष प्रतिपदा पर्व शनिवार को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरम्भ भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया गया। इस दौरान परम पवित्र भगवा ध्वज लगाकर भारत माता की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्ष विभा जैन ने बताया भारतीय कालगणना ही विश्व की सर्वोत्तम, प्रमाणिक एवं वैज्ञानिक है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा केवल एक कैलेंडर के बदलने का दिन नहीं है बल्कि शीत से उष्ण, अंधकार से प्रकाश, प्रकृति के अन्दर बड़ा बदलाव खेतों में हरियाली, नई फसल के आगमन से किसान, मजदूर, व्यापारी सभी के घर पर हर्ष उल्लास का वातावरण बनाने का समय है।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक रोहित कुमार ने कहा कि आज के दिन ही सृष्टि का प्रारम्भ हुआ, आर्य समाज की स्थापना हुई, सन्त झूलेलाल का जन्मदिन, भगवान राम का राज्याभिषेक जैसे अनेक प्रसंग हैं जो हमारी संस्कृति और परम्पराओं का स्मरण कराते हैं। आज के ही दिन विश्व की सबसे बड़े संगठन आरएसएस के संस्थापक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार जी का जन्मदिन भी है हम उनके जीवन से प्रेरणा लें और अपने बच्चों को उनके एवं अन्य महापुरुषों के चरित्र का वर्णन करें तभी इस प्रकार के उत्सवों को मनाने का सदुपयोग होगा। माताएं-बहनें इस कार्य में अपनी भूमिका निश्चित करें कि बच्चों में अपने संस्कार आने चाहिए।

इस अवसर पर छोटी-छोटी बालिकाओं द्वारा देवियों के रूप में मनोहारी दृश्य लग रहा था। भक्ति नृत्य भी किए गए। कार्यक्रम का संचालन समिति नगर कार्यवाहिका शिखा जैन ने किया। अतिथि परिचय रेनू जैन और नीरू सरन ने दिया। धार्मिक प्रश्न साधना अग्रवाल द्वारा पूछे गए। नीरू सरन ने बहुत सुंदर खेल करवाया। नववर्ष के पर्व पर कृष्णा नगर की कार्यकारिणी एवं समिति की सभी दायित्व कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल/राजेश

   

सम्बंधित खबर