प्रियंका गांधी 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर

रायपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। प्रियंका गांधी अपने दौरे के दौरान राजनांदगांव और कांकेर में जनसभा को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी दो लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगी। अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी पहले राजनांदगांव और उसके बाद कांकेर में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी राजनांदगांव से प्रत्याशी भूपेश बघेल और कांकेर से प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के पक्ष में सभा करेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा

   

सम्बंधित खबर