17 अप्रैल बुधवार को होगा रामनवमी पर्व : पंडित तरुण झा

सहरसा,16 अप्रैल (हि.स.)। कोसी क्षेत्र के चर्चित ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा के अनुसार 17 अप्रैल 2024 को महानवमीव्रत, राम नवमी,त्रिशूलिनीपूजा इत्यादि मनाया जाएगा।हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।इस दिन भगवान राम के साथ मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा होती है।

हिंदू धर्म में राम नवमी के पर्व का विशेष महत्व है।इस वर्ष अयोध्या में राम मंदिर बन जाने के बाद रामनवमी और भी खास होगी। लोगों के मन में रामनवमी को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।मान्यता है कि अयोध्या के राम मंदिर में रामलला त्रेतायुग में चैत्र शुक्ल नवमी को भगवान राम का जन्म हुआ था।इस साल राम नवमी पर शुभ योग का निर्माण हो रहा है।इस शुभ योग के कारण धन, व्यापार, नौकरी और भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।श्रीराम और बजरंगबली की कृपा बरसेगी, वही 18 अप्रैल को देवीविसर्जन,नीलकंठदर्शन एवं जयंती धारण किया जायेगा।

ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम !

श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !!

लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्!!!

प्रभु श्रीराम के इस मंत्र को अपनी सुविधानुसार अवश्य जाप करना चाहिए।मान्यता है इस मंत्र को जपने से बहुत सी बाधाएं दूर होती हैं।इससे आपको श्रीराम की कृपा मिलती है और आपकी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर