चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आरएसपी और कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

अलीपुरद्वार,17 अप्रैल (हि.स.)। 19 अप्रैल को अलीपुरद्वार में लोकसभा चुनाव के लिए पहले दौर की वोटिंग होगी। बुधवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। इस वजह से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिग्गा बुधवार सुबह से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इस दिन बीरपाड़ा के बांदापानी चाय बागान इलाके में प्रचार के दौरान विभिन्न दलों के करीब 150 लोग भाजपा में शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, आरएसपी के मनोज ठाकुर, कांग्रेस नेता कंचन छेत्री समेत सैकड़ों आरएसपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रत्याशी मनोज तिग्गा ने सभी को भाजपा का झंडा थमाकर पार्टी में स्वागत किया। मनोज तिग्गा ने कहा कि आरएसपी और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने से भाजपा और मजबूत हुई है। इससे उनके वोट बैंक में इजाफा होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन

   

सम्बंधित खबर