पालघर: विहिप व बजरंग दल ने निकाली शोभायात्रा, राममय हुआ शहर
- Admin Admin
- Apr 18, 2024
मुंबई,18 अप्रैल (हि.स.)। एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम के उद्घोष से पालघर शहर की गलियां बुधवार को गूंज उठी। अवसर था रामनवमी शोभायात्रा का। पालघर में रामनवमी के अवसर पर मनमोहक झांकियों के साथ विहिप-बजरंग दल की विशाल शोभा यात्रा निकली। इस दौरान शोभायात्रा में भगवा ध्वज लिए युवा भगवान राम के जयकारें लगा रहे थे। शोभायात्रा में पानी में तैरती हुई राम शिला के साथ अयोध्या से आए अक्षत कलश का भी दर्शन श्री राम भक्तों ने किए। शोभायात्रा को लेकर शहर वासियों में भारी उत्साह दिखा। इस दौरान पालघर शहर भगवा रंग के झंडों और बैनर से पट गया है। शोभा यात्रा में रथ पर श्रीराम जानकी के साथ ही लव-कुश के बाल स्वरूप में बच्चे विराजमान रहें। हजारों की संख्या में भक्त माथे पर केसरिया गमछा बांधे, हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्रीराम का नारा लगाते हुए शोभा यात्रा में मौजूद थे। शोभायात्रा के दौरान मानो पूरा पालघर शहर भगवा मय हो गया है। बाजे-गाजे और जय श्रीराम के जयकारे के साथ आयोजित होने वाली श्री राम भक्तों की भव्य शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाये भी मौजूद रही। जगह -जगह पर लोगों ने शोभा यात्रा पर पुष्पवर्षा भी होती रही। वीर सावरकर चौक से निकली शोभा यात्रा का अंबे माता मंदिर में महाप्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। बजरंग दल के गौ सेवा विभाग के प्रांत प्रमुख चंदन सिंह ने कहा कि राम नवमी पर निकली शोभा यात्रा पर जगह -जगह हुई पुष्प वर्षा बताती है,कि पूरा शहर राम मय हो गया है। शिवसेना के जिला प्रमुख कुंदन संखे,श्रीपाद पाटील प्रखंड प्रमुख, संजय शेट्टी, विजय शेट्टी, उमा सिंह, प्रभात ठाकूर, आर बी सिंह,आकाश नारखेडे, संजय शुक्ला,जीतू राजपुरोहित,राजा शाहा,सविता मल्लाह,नंदू मल्लाह,कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
मुकेश दुबे (प्रमुख धर्माचार्य विभाग विहिप) ने कहा राम लला के 500 वर्षों बाद अयोध्या लौटने पर लोगों में बहुत उत्साह है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हमारे कण-कण में बसे हैं। रामनवमी पर निकलने वाली विहिप-बजरंग दल की शोभा यात्रा में दूर -दूर से आए श्री राम भक्त शामिल हुए।
हिंदुस्थान समाचार/योगेंद्र