समृद्ध विरासत और संस्कृति का खजाना है जम्मू-कश्मीर : अटल

विश्व विरासत दिवस पर हेरिटेज वॉक को मुख्य सचिव ने हरी झंडी दिखाई

जम्मू। स्टेट समाचार विश्व विरासत दिवस के अवसर पर, मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने श्री रणबीर सिंह लाइब्रेरी, कच्ची छावनी से मुबारक मंडी हेरिटेज कॉम्प्लेक्स तक हेरिटेज वॉक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन के सहयोग से संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस वॉक में प्रमुख सचिव संस्कृति सुरेश गुप्ता, कार्यकारी निदेशक मुबारक मंडी हेरिटेज सोसाइटी दीपिका शर्मा, उपायुक्त जम्मू सचिन कुमार वैश्य सहित नागरिक समाज के अलावा विभिन्न सिविल सेवक सदस्य, सैकड़ों छात्र और जम्मू शहर के अन्य नागरिक शामिल हुए। मुख्य सचिव ने जम्मू-कश्मीर को समृद्ध विरासत और संस्कृति का खजाना बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति के इस महत्वपूर्ण पहलू की सुरक्षा के प्रति हमारी संवेदनशीलता को नवीनीकृत करते हैं। उन्होंने कहा कि विरासत को संरक्षित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता होती है और भावी पीढ़ी के लिए इसे सुरक्षित रखने में हम सभी की भूमिका है। हमारी कई साइटें विष्व धरोहर के लिए समग्र महत्व के लिए यूनेस्को की विष्व धरोहर स्थलों की सूची में भी हैं। ऐसे स्थलों का दौरा व्यक्ति को इन स्थानों के महत्व के बारे में जानने के अलावा उनकी विशिष्टता और सौंदर्यशास्त्र के बारे में जागरूकता पैदा करने में मदद करता है। उन्होंने छात्रों से हमारे समृद्ध सांस्कृतिक अतीत के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त करने के लिए पढऩे और ऐसी जगहों पर जाने का आह्वान किया। प्रमुख सचिव ने एसआरएस लाइब्रेरी और मुबारक मंडी हेरिटेज कॉम्प्लेक्स की सांस्कृतिक संपत्ति के इतिहास के बारे में जागरूकता बढ़ाई। उन्होंने हमारी विरासत के संरक्षण और सुरक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला और सभी प्रतिभागियों से विभाग की ओर से उठाए गए ऐसे उपायों का समर्थन करने का आह्वान किया।            

   

सम्बंधित खबर