समय का सदुपयोग कर पढ़ने-लिखने की आदत डालें कैदी: दिनेश बाउरी

खूंटी, 21 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रषिकेश कुमार के मार्गदर्शन में उपकारा खूंटी में रविवार को जेल लोक अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जेल अदालत में उपस्थित कैदियों को संबोधित करते हुए अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी दिनेश बाउरी ने कहा कि सभी कैदियों का विचारण बड़ी तेजी से हो रहा है और कैदी अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने वादों का जल्द से जल्द निपटारा कराएं। उन्होंने अनिवार्य बेल, जमानत एवं गैर जमानतीय वारंट्स तथा प्रोबेशन ऑफ ऑफेंडर्स एक्ट के बारे जानकारी देकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया और निःशुल्क न्याय के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि न्यायालय में चल रहे अपने-अपने सभी वादों की जानकारी रखना आपका हक है। आपको निःशुल्क न्याय पाने का हक है, बशर्ते आप लेने के लिए हमेशा आगे बढ़े और जागरूक रहें। उन्होंने कैदियो से आग्रह किया कि समय का सदुपयोग करते हुए समय-समय पर पढ़ने लिखने की भी आदत डालें, जो निकट भविष्य में आगे बढ़ाने में आपको मदद करेगी। कार्यक्रम में एलएडीसी असिस्टेंट अमरदीप कुमार ने कैदियों को योग्य अधिवक्ता प्राप्त अधिकार के बारे में जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर