तालाब तिल्लो में डोर टू डोर अभियान शुरू किया

जम्मू, 21 अप्रैल (हि.स.) । रविवार को पूर्व मंत्री सत शर्मा, मंडल अध्यक्ष भाजपा तालाब तिल्लो केशव चोपड़ा, पूर्व पार्षद नीलम नरगोत्रा, जिला महासचिव एडवोकेट राजेश गुप्ता और अन्य नेताओं ने तालाब तिल्लो मंडल के वार्ड नंबर 40 में भाजपा के उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा के लिए डोर टू डोर अभियान शुरू किया।

अभियान के दौरान सत शर्मा ने निवासियों से मुलाकात की और मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। सत शर्मा ने कहा कि डोर-टू-डोर अभियान का उद्देश्य मतदाताओं से संवाद करना और उन्हें मोदी सरकार द्वारा अपने 10 वर्षों के दौरान किए गए विकास कार्यों के बारे में सूचित करना है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाएं जम्मू कश्मीर को विकसित केंद्र शासित प्रदेश बनाने के लक्ष्य को साकार कर रही हैं।

केशव चोपड़ा ने बोलते हुए पीएम मोदी की सरकार के तहत देश में विकास की गति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के तहत जेकेयूटी ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर