सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गांधीनगर में लगा गंदगी का लगा अंबार

महोबा, 25 अप्रैल (हि.स.)। जनपद मुख्यालय में सफाई व्यवस्था का हाल खराब है। नगर पालिका के कर्मचारियों की मनमानी के चलते नगर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। लोगों ने नगर पालिका से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई है।

जनपद मुख्यालय में सफाई व्यवस्था चौपट नजर आ रही है। इससे स्वच्छ भारत मिशन के दांवों की किरकिरी हो रही है। नगर में जगह-जगह कचरा के ढेर लगे हुए हैं जिससे लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। गांधीनगर मुहाल के पुरानी इलाहाबाद बैंक के पीछे रहने वाले रामकिशोर, दयाराम, नंदराम और देवेंद्र कुमार, कामता प्रसाद राजपूत, विपुल द्विवेदी, अंकित कहना है कि सामने पड़े खाली मैदान में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। थोड़ी सी हवा चलने पर यह सारी गंदगी पॉलिथीन उड़कर यहां रहने वाले लोगों के घरों के दरवाजे पर जमा हो जाती है, जिससे उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार गंदी पॉलीथीन उनके घरों के अंदर तक पहुंच जाती हैं। गंदगी से उठनी वाली दुर्गंध से बच्चों और बुजुर्गों के बीमार होने का खतरा बना रहता है। नगर पालिका के सफाई व्यवस्था को लेकर उदासीनता को देखते हुए लोगों में काफी रोष है। उन्होंने सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार/ उपेंद्र/मोहित

   

सम्बंधित खबर