
कछार (असम), 1 मार्च (हि.स.)। कछार पुलिस ने सिलचर के सिलडूबी में एक वाहन से लगभग 2.2 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया गया। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कछार पुलिस ने शनिवार को बताया है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चला कर जिले मुख्यालय शहर सिलचर के सिलडूबी में सिलकुरी रोड एक महिंद्र डीआई वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी के दौरान अंदर छुपाए गये लगभग 2.2 करोड़ मूल्य की 415 ग्राम हेरोइन और दो लाख नकद रुपये जब्त किए गए। पुलिस ने इस सिलसिले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
असम सरकार के मंत्री कौशिक राय ने बताया है कि इस अभियान की सफलता असम को नशा मुक्त बनाने में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा के गतिशील नेतृत्व में राज्य पुलिस की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस तरह की निर्णायक कार्रवाइयों से हम अपने युवाओं और समाज के लिए एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर रहे हैं। मंत्री राय ने अभियान चलाने वाली पूरी पुलिस टीम को उनके परिश्रम और समर्पण के लिए बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय