2024 में मोदी के नाम का तूफान चल रहा : केशव प्रसाद मौर्य

जौनपुर, 29 अप्रैल (हि.स.) सोमवार को लोकसभा सदर और लोकसभा मछली शहर की उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मछलीशहर सहित यूपी की 80 लोकसभा सीटे जीत रहे है। अबकी बार 400 पार प्रचंड बहुमत से फिर एक बार मोदी सरकार इसका फैसला फिर एक जनता कर चुकी है।

2014 में मोदी जी के नाम की हवा थी 2019के आंधी और 2024 में मोदी जी के नाम का तूफान चल रहा है। कमल खिलेगा तो जौनपुर भी खिलेगा मछलीशहर भी खिलेगा यूपी भी खिलेगा और पूरा हिंदुस्तान भी खिलेगा ऐसा लोगो का भरोसा है।

उन्होंने कहा कांग्रेस का मेनीफेस्टो एक धोखा है एक जाल है। कांग्रेस ने अपना आचरण एक मुश्लिम लीग की तरह कर लिया है।पिछडों का आरक्षण छीनकर जो मुसलमानों को दे रही है वो संबिधान का अपमान है। बाबा साहेब का अपमान है।यह छीनने का काम नही सीधे डाका डालने का प्रयास है इसका जबाब जनता दे देगी। पीडीए कहीं नही जीत रहा है।पीडीए पिट रही है।पीडीए का मतलब परिवार डेवलोपमेन्ट अथॉरिटी है।

सपा माने समाप्त पार्टी,बसपा बिल्कुल समाप्त पार्टी और कांग्रेस मुक्त तो भारत हो ही रहा है। आकाश आनंद के सवाल पर बोले चुनाव आयोग अपना कार्य कर रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/विश्व प्रकाश/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर