पूर्व कांग्रेस नेत्री रूचि शर्मा ने महिला साथियों के साथ रालोद में हुईं शामिल

लखनऊ, 30 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश कार्यालय में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की पूर्व नेत्री रूचि शर्मा ने अपनी महिला साथियों के साथ रालोद में शामिल हो गईं।

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने महिलाओं का रालोद में स्वागत करते हुए कहा कि आज रालोद के नारी शक्ति संगठन में और अधिक ऊर्जा देखने को मिल रही है। आप लोगों के सहयोग से राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह को और अधिक राजनैतिक बल मिलेगा, साथ ही दल में महिलाओं की सहभागिता बढ़ेगी। आप इसे दल नहीं परिवार समझिए। आज से यह आपका नया परिवार है। साथ ही उन्होंने महिलाओं से एनडीए के प्रत्याशी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील की।

प्रदेश महासचिव अंबुज पटेल ने कहा कि रालोद महिलाओं के हितों के संघर्ष करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा। प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना ने कहा कि किसी भी राजनैतिक और सामाजिक संगठन के आगे बढ़ने में नारी शक्ति की अहम भूमिका होती है।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव शालिनी सिंह के पार्टी को मजबूत करने के लिए उठाए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बताया कि उनके कठिन प्रयासों से कांग्रेस पार्टी की पूर्व नेत्री रूचि शर्मा ने अपनी सैकड़ों महिला साथियों के साथ रालोद में शामिल होने का फैसला किया। पार्टी में शामिल होने वालों ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के विचारों से प्रेरित होकर तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की। उक्त पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रदेश सचिव मयंक त्रिवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी. एल. प्रेमी की उपस्थिति में रूचि शर्मा ने अपनी महिला साथियों के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव कार्यालय प्रभारी सुरेश कुमार श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव ने सर्वप्रथम नारी शक्ति संगठन ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। तत्पश्चात एक दूसरे का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। रालोद में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से उर्मिला उर्मिला, रेनू, अनीता सिंह, सरिता श्रीवास्तव, उर्वशी यादव, अनीता वर्मा, नेहा राय, सुनैना, वर्षा वर्मा, गीता मिश्रा, शोभा श्रीवास्तव, श्यामा देवी, वैशाली पाठक, रूपाली गुप्ता, विनीता, संतोषी देवी, ज्योति कुमारी, दीपमाला आदि रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहित/राजेश

   

सम्बंधित खबर