सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने की नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एम्पलाईज संघ की सदस्यता ग्रहण

सदस्यता ग्रहण करते कर्मचारी

झांसी,02 अप्रैल(हि. स.)। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाॅईज संघ के मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह एवं मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए एवं संघ की कार्यशैली से प्रभावित होकर कैरिज वैगन विभाग ग्वालियर के लगभग 35 रेल कर्मियों ने सदस्यता ली एवं ई सी सी सोसायटी के चुनाव में एन सी आर ई एस को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर एन सी आर ई एस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक चढ्ढा, मंडल कोषाध्यक्ष टी पी सिंह, मंडल उपाध्यक्ष के एस शुक्ला, मनोज जाट,अशोक त्रिपाठी, सहायक मंडल सचिव उमर खान, तेज सिंह मीणा, देवेंद्र सिसोदिया ,प्रसन्न समाधिया एवं विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह एवं मंडल मंत्री भानु प्रताप सिंह चंदेल ने एन सी आर ई एस की पट्टिका पहनाकर एवं कार्ड भेंट कर नये शामिल रेल कर्मियों को संघ सदस्यता दिलाई।

शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अनिल अग्निहोत्री, संजय सहाय सिसोदिया, बबलू सिंह, महेश चंद्र, रोहित बाथम, हनुमान मीणा, राम सिंह, मानवेंद्र शर्मा, मुकेश, राजकुमार, पवन कुमार, लक्ष्मी मीणा, रामाधार सिंह, नरेश राजावत, मनोज कुमार, दीपक यादव, राजकुमार योगी, महेश, अजय सिंह, मनोहर लाल मीणा, वासुदेव वर्मा, अभिमन्यु डागौर, मनमोहन सिंह, आमिर खान, राजकुमार, लखन मीना, रघुवीर मीना, सुरेन्द्र, राजेन्द्र मीना, रियाज खान, लोकेन्द्र कुशवाहा, राजेन्द्र कुमार, मुहम्मद मुश्ताक इत्यादि रेल कर्मी रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश

/राजेश

   

सम्बंधित खबर