मनोज पाण्डेय के पुत्र को भाजपा ज्वाइन करा भूले आशीर्वाद देना - कांग्रेस प्रवक्ता
- Admin Admin
- May 03, 2024
लखनऊ, 03 मई(हि.स.)। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि रायबरेली में भाजपा के मंच पर जो हुआ, उसे मतदाता समाज ने देखा है। किस प्रकार उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मनोज पाण्डेय के पुत्र को भाजपा ज्वाइन करायी और उसके पांव छूने पर आशीर्वाद देना तक भूल गये।
प्रदेश प्रवक्ता अंशु ने कहा कि रायबरेली में भाजपा के मंच पर उपमुख्यमंत्री जहां मनोज पाण्डेय के पुत्र को आशीर्वाद देना भूल गये तो उससे पहले एक भाजपा कार्यकर्ता के हाथ से कपड़े का पटका छीनते हुए भी दिखायी दिये। ये पूरे रायबरेली के लोगों ने अपने आंखों से देखा। ऐसा लग रहा था कि रायबरेली के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता का कोई सम्मान ही नहीं है।
रायबरेली में कांग्रेस की जीत पर भरोसा जताते हुए अंशु ने कहा कि अमेठी हो या रायबरेली हो, दोनों ही सीटों पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। आगे भी परम्परागत सीट रायबरेली पर कांग्रेस की विजय होगी। अमेठी सीट पर भी कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत होगी। दोनों ही लोकसभा सीटों पर हमारी जीत होनी तय है। राहुल गांधी के चुनाव मैदान में आने से कांग्रस कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/राजेश