राबटर्सगंज से रिंकी कोल, मीरजापुर से अनुप्रिया पटेल लड़ेगी चुनाव

लखनऊ, 07 मई(हि.स.)। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अपना दल सोनेलाल ने मंगलवार को दो लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें राबटर्सगंज लोकसभा सीट से रिंकी कोल और मीरजापुर सीट से अनुप्रिया पटेल चुनाव लड़ेगी।

एनडीए गठबंधन की मुख्य राजनीतिक दल के छप में अपना दल सोनेलाल है और उसे गठबंधन में उत्तर प्रदेश की दो सीटें मिली थी। जिस पर प्रत्याशियों का इंतजार अपना दल सोनेलाल के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी कर रहे थे। दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा से सोनभद्र जिले की राबटर्सगंज लोकसभा और मीरजापुर जिले की लोकसभा के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/दीपक/सियाराम

   

सम्बंधित खबर