लोकसभा चुनाव भ्रष्टाचार को खत्म करने और सुशासन बनाने का : अनिल दुबे

रालोद में राष्ट्रीय प्रवक्ता दुबे का जबरदस्त स्वागत

झांसी,10 मई (हि. स)। लोकसभा चुनाव-2024 भ्रष्टाचार को खत्म करने और सुशासन बनाने के लिए है। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी उत्तर प्रदेश में एनडीए को 80 की 80 सीटें जिताने के लिए उनके समर्थन में है। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने यह बात आज झांसी के एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोकदल भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में है। उनका भरपूर समर्थन कर उन्हें उत्तर प्रदेश की हर सीट पर खड़े उम्मीदवारों को चुनाव जिताने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार में लिप्त है। एनडीए लगातार भ्रष्टाचार को समाप्त करने और सुशासन बनाने की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा की रालोद एनडीए के समर्थन में रालोद का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों की पार्टी है, ओर किसानों के हित में एनडीए लगातार योजना परियोजना चला रही है।

उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना, गरीब आवास योजना, हर घर नल हर घर जल परियोजना जैसी कई एनडीए द्वारा गरीब कल्याण और किसानों के लिए चलाई गई योजना परियोजनाओं को लेकर जनता एनडीए को वोट करेगी। उन्होंने कहा की एनडीए उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें जीत रही है, ओर रालोद का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता एनडीए के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्य कर रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/महेश/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर