केक काट कर मनाया गया वर्ल्ड मदर्स डे

जम्मू। स्टेट समाचार
भाजपा नेता और नगर पालिका बिश्नाह के पार्षद साहिल गुप्ता ने सोमवार को मदर्स डे पर महिलाओं के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें उन्होंने केक काटकर और मिठाइयां बांटकर माताओं को मदर्स डे की बधाई दी और उनके दिन भर के कार्यों के बारे में बात की। कार्यक्रम में महिलाओं ने साहिल गुप्ता को बधाई दी और पार्षद साहिल गुप्ता के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में गुप्ता के साथ मिस आइकॉन प्रियंका डोगरा और एएसआई नरेश डिगरा भी मौजूद रहे। उन्होंने भी कार्यक्रम को अच्छे से मनाया और सभी महिलाओं को इस दिन का महत्व बताया। गुप्ता की टीम के साथ रतन लाल (बिट्टू), रोहित कुमार, नेहा मेहरा, सुदेश शर्मा, तुषार डिगरा, तानिया, वंश मेहरा, अयान, अक्षय शर्मा व अन्य भी मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर