लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के साथ नहीं दिखेंगे अरविन्द केजरीवाल

लखनऊ, 15 मई(हि.स.)। लखनऊ में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल को बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पत्रकारों से वार्ता करने वाले थे, लेकिन अरविन्द केजरीवाल के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के साथ लखनऊ में अरविन्द केजरीवाल पत्रकार वार्ता में नहीं रहेंगे।

इसके साथ ही अरविन्द केजरीवाल का नई दिल्ली में कार्यक्रम बनाया गया है, जहां कांंग्रेस के प्रत्याशियों के लिए केजरीवाल रोड शो कर प्रचार करेंगे। बताया जा रहा है कि अरविन्द केजरीवाल बुधवार के स्थान पर गुरुवार को लखनऊ आयेंगे और अखिलेश यादव के साथ पत्रकारों से वार्ता करेंगे।

अरविन्द केजरीवाल को पत्रकारों से वार्ता के लिए बुधवार की जगह गुरुवार को समय दिये जाने को लेकर राजनीतिक गलियारें में चर्चाएं जोरों पर हैं। कहा यह भी जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के साथ अरविन्द केजरीवाल की पत्रकार वार्ता के पक्ष में कांग्रेस के कोर कमेटी के नेता नहीं रहे। इसके कारण केजरीवाल के कार्यक्रम को बदला गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर