मेदिनिपुर में भाजपा कार्यकर्ता का कान काटा

कोलकाता, 15 मई (हि.स.) । बंगाल में चुनवी हिंसा की चित्रकूट घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसी क्रम में पूर्वी मेदिनीपुर में बीजेपी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना पूर्वी मेदिनीपुर के भगवानपुर की है। आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगा है।

घायल बीजेपी कार्यकर्ता का नाम सुब्रत बाग है। उनका घर इलाशपुर के पास हरमशानी गांव के हरिजन पल्ली में है। भाजपा ने बताया है कि सुब्रत पर मंगलवार रात उनके घर के पास ही हमला हुआ था। उसके कान काट लिए गए हैं। उसे तुरंत भगवानपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ताम्रलिप्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल के बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घायल भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, ''''पहले हमलोग तृणमूल करते थे। फिर मैं भाजपा में शामिल हो गया। इसलिए मुझे निशाना बना रहे हैं। एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, बाजार से घर जाते समय उन पर तृणमूल के गुंडों ने हमला किया।

इस संदर्भ में भगवानपुर दो नंबर ब्लॉक के तृणमूल अध्यक्ष अंबिकेश मन्ना ने कहा, ''''यह घटना भाजपा कार्यकर्ताओं की गुटबाजी का नतीजा है। राजनीतिक लाभ के लिए वे इसका दोष तृणमूल पर मढ़ना चाहते हैं।” हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

   

सम्बंधित खबर