गंगा सेवा रक्षा दल के नेतृत्व में निगम अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय व्यापारियों ने जताया रोष

 व्यापारी नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए छाया विक्रम व्यापारी नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए छाया विक्रम व्यापारी नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए छाया विक्रम

ऋषिकेश, 17 मई (हि.स.)। गंगा सेवा रक्षा दल के नेतृत्व में मेन बाजार सुभाष चौक पर नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया।

शुक्रवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारों धामों के मुख्य द्वार तीर्थ नगरी ऋषिकेश में गंगा सेवा रक्षा दल के अध्यक्ष पं. नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया। जिंदवाड़ा सुभाष चौक पर स्थित लगभग तीन वर्ष से बंद यूरिन पॉइंट की सफाई नहीं होने के कारण व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों ने कहा कि चारों धाम की यात्रा चल रही है। लाखों श्रद्धालु यहां की धर्मशाला में ठहरे हुए हैं। प्रतिदिन गंगा घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं लेकिन नगर के समस्त यूरिन प्वाइंटों की हालत बद से बदतर है। कोरोना काल से बंद यूरिन प्वाइंटों के ताले आज तक नहीं खुले।

यूरिन प्वाइंट्स की व्यवस्था को पूर्व की भांति शीघ्र दुरुस्त नहीं किया गया तो व्यापारियों की ओर से संबंधित विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर दिनेश गुप्ता, राजीव अरोड़ा, रचित गुप्ता, शुभम गुप्ता, अशोक कुमार, शिव कुमार, बंटी वर्मा, अंकित भटनागर, शीतल किशोर, सिंगल अशोक विरमानी, लव गुप्ता, आदि व्यापारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विक्रम/सत्यवान/दधिबल

   

सम्बंधित खबर