ममता ने फिर किया दावा - दो सौ सीटें भी नहीं जीत पाएगी भाजपा

कोलकाता, 18 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर इस बात की भविष्यवाणी की है कि लोकसभा चुनाव 2024 में केंद्र में भाजपा को कितनी सीटें मिल सकती हैं। शनिवार को बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे 400 की बात करते हैं लेकिन 200 सीटें भी नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने अजीबोगरीब उदाहरण देते हुए कहा कि कर्नाटक में अंडा मिलेगा, केरल में कच्चा केला, तमिलनाडु में तो कोई चांस ही नहीं है। उत्तर पूर्व, हरियाणा, दिल्ली में भाजपा को कुछ भी नहीं मिलने वाला है। राजस्थान में वोट कम होगा। मध्य प्रदेश में उन्हें पहले जो सीटें मिली थीं, उससे कम मिलेंगी। पंजाब, बिहार, ओडिशा, बंगाल में तो कुछ भी उन्हें मिलने वाला नहीं है। उन्होंने यहां 34 सालों के वाम मोर्चा शासन पर भी निशाना साधा। ममता ने कहा कि यहां एक सुरंग था जहां लोगों की हत्या करके माकपा के लोग गाड़ देते थे। जंगल महल में शांति रहती थी। सीपीएम लगातार हत्याएं करती थी। हमने इस पूरे माहौल को शांत किया। भाजपा उम्मीदवार सौमित्र सेन को हराने की अपील करते हुए ममता ने कहा कि सुजाता ने पता नहीं कैसे उससे शादी कर ली। लोगों को इस बार सौमित्र को सबक सिखाना होगा। उन्होंने कहा कि मेरे पास उसकी बहुत सारी तस्वीरें हैं जिसे अगर मैं शेयर करती हूं तो झगड़ा करने के लिए सुजाता के पास आ जाएगा । वह लिखनी है कि विष्णुपुर में भाजपा के विदाई सांसद सुमित्रा खान का मुकाबला उनकी पूर्व पत्नी एवं तृणमूल उम्मीदवार सुजाता मंडल से है।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

   

सम्बंधित खबर