स्वतंत्र निर्भीक निष्पक्ष शान्तिपूर्ण चुनाव को जिला प्रशासन कृतसंकल्पित : डीएम

मधुबनी संसदीय क्षेत्र चुनाव की प्रशासनिक तैयारी  मधुबनी संसदीय क्षेत्र चुनाव की प्रशासनिक तैयारी  मधुबनी संसदीय क्षेत्र चुनाव की प्रशासनिक तैयारी  मधुबनी संसदीय क्षेत्र चुनाव की प्रशासनिक तैयारी

मधुबनी, 19 मई (हि.स.)। संसदीय क्षेत्र मधुबनी में मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार को सभी मतदान केन्द्रों के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्थित इन्तजाम के साथ इवीएम लेकर प्रतिनियुक्त कर्मियों को भेजा गया।

मधुबनी संसदीय क्षेत्र में सोमवार सुबह सात बजे से मतदान प्रारम्भ होना सुनिश्चित है। मधुबनी संसदीय क्षेत्र के सभी छह विधान सभा के मतदाताओं द्वारा सोमवार को उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान होना है। मधुबनी लोक सभा अन्तर्गत क्रमशः छह विधानसभा क्षेत्रों बिस्फी,बेनीपट्टी,हरलाखी,मधुबनी सदर व जाले, केवटी सन्निहित हैं। केवटी व जाले विधान सभा दरभंगा जिला अन्तर्गत है।

डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने अधीनस्थ अधिकारियों व निर्वाचन कोषांग की जायजा लिया। मधुबनी संसदीय क्षेत्र में सोमवार सुबह से मतदान प्रारम्भ होना है। डीएम अरविन्द कुमार ने कहा कि स्वतंत्र निर्भीक निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव को जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है।डीएम ने रविवार को सभी बूथों की सघन समीक्षात्मक तैयारियां की जानकारी लिया। सूत्रानुसार एसपी सुशील कुमार ने नेपाल वोर्डर सहित सुदूर ग्रामीण परिवेश के थानाध्यक्षों को सुरक्षा का सख्त निर्देश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ लम्बोदर /गोविन्द

   

सम्बंधित खबर