बुद्ध पूर्णिमा पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

लखनऊ, 22 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने देश और प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध का त्यागमय जीवन एवं उत्कृष्ट विचार संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि उनके आदर्श हमारे जीवन को आलोकित करते रहें और हम सभी को शक्ति प्रदान करते रहें।

हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/मोहित

   

सम्बंधित खबर