97 साल की बुजुर्ग महिला में लोकतंत्र की मजबूती का दिखा जज्बा

बस्ती, 25 मई (हि.स.) लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बस्ती लोकसभा में एक 97 साल की बुजुर्ग महिला ने मतदान किया। मतदान के महिला ने कहा कि हमने प्रभु श्रीराम के नाम पर वोट दिया है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मत का प्रयोग किया है। उसने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील भी किया।

उल्लेखनीय है कि जनपद में लोकतंत्र के उत्सव को मतदाता उत्साहपूर्वक मना रहे हैं। 97 साल की महिला श्रीमती सुंदरी पत्नी श्यामू ग्राम सिकंदरपुर थाना परशुरामपुर में सेक्टर 14 के अंतर्गत बूथ संख्या 157 पर अपना वोट डाल कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना जज्जा दिखाते हुए अपनी भूमिका निभाई है।

हिन्दुस्थान समाचार/महेंद्र/राजेश

   

सम्बंधित खबर