धामी के नेतृत्व में राज्य का हो रहा है चहुंमुखी विकास : आशा कोठारी

देहरादून, 26 मई (हि.स.)। सांसद प्रतिनिधि और पूर्व सभासद आशा कोठारी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य चहुंमुखी विकास के पथ पर आगे चल रहा है।

वरिष्ठ भाजपा नेत्री आशा ने देहरादून में मीडिया से वार्ता में बताया कि देश-विदेश से चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार ने जगह-जगह अच्छी व्यवस्था की गई है। भगवान श्री बद्रीनाथ, भगवान श्री केदारनाथ की यात्रा को सुगम बनाने के लिए शासन प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक उत्तराखंड के साथ दिल्ली उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल आदि कई राज्यों में स्टार प्रचारक के रूप में लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के लिए जबरदस्त चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड से पहली बार केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्टार प्रचारक की सूची में शामिल करने के साथ इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टार प्रचारक के रूप में जनता के दिलों में राज कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर