मंद हवा के साथ भीषण गर्मी का आभास : सामाजिक सरोकार में आगे आए लोग

जोधपुर, 27 मई (हि.स.)। प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। कहर बरपा रही मानव जनजीवन के साथ पशु पक्षियों के लिए भी जीना दुर्भर कर दिया गया है। नौ तपा का आज तीसरा दिन है और सूर्य देव आग उगल रहे है। प्रदेश के साथ मारवाड़ भी भीषण गर्मी की चपेट में है। जोधपुर संभाग के बालोतरा, फलोदी जैसलमेर भीषण गर्मी की जद में चल रहे है। जोधपुर शहर में आज मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा जिससे भीषण गर्मी का आभास हुआ। हवा की गति मंथर होने के बावजूद उमस और गर्मी ने बेहाल करे रखा।

भीषण गर्मी के बीच लोग सामााजिक सरोकार निभा रहे है। लोगों को बीच रास्तों में नींबू पानी के साथ ठंडा पेय पदार्थ पिलाकर सामाजिक सरोकारी निभा रहे है। शहर में आज तापमान 46 डिग्री से ज्यादा बना रहा। दोपहर में सडक़ों मानो आग निकल रही हो ऐसा प्रतीत हुआ।

मौसम विभाग ने आगामी दो तीन दिन में पारे में गिरावट आने की संभावना व्यक्त की है। जिसके चलते मारवाड़ में गर्मी का असर कुछ कम हो सकता है। आज आसमां पूरी तरह साफ रहने से सूर्यदेव की किरणें सीधी धरती पर रही। यह सब नौतपा के चलते हो रहा है। आगामी पांच दिन तक नौ तपा का असर बना रहेगा।

संभागीय आयुक्त ने समीक्षा बैठक :

इधर संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा की अध्यक्षता में सोमवार को पेयजल, विद्युत, मौसमी बीमारियों एवं हीटवेव से बचाव के संबंध में बैठक आयोजित हुई।

बैठक के दौरान संभागीय आयुक्त ने जोधपुर डिस्कॉम के संभागीय मुख्य अभियन्ता पीएस चौधरी को जोधपुर ग्रामीण, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा के पीएचईडी के बकाया विद्युत कनेक्शनों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

लोगों का सामाजिक सरोकार :

त्रिपोलिया रोड स्थित गोरिंदा बावड़ी के चौक में चबूतरा ग्रुप द्वारा आम राहगीरों की हलक तर करने के लिए पेय पदार्थ ठंडी छाछ पिलाई गई।

चबूतरा ग्रुप के अध्यक्ष रमेश जैन ने बताया कि सेवा का यह क्रम निरंतर 3 जून तक 9 दिवसीय अनवरत चलता रहेगा। ग्रुप के सदस्य सुबोध बोहरा एवं त्रिवेंद्रराज भंडारी ने बताया कि प्रति दिन नींबू पानी, शरबत सहित अलग अलग पेय पदार्थ आम राहगीरों को दोपहर में पिलाए जायेंगे।

सेवा के इस कार्य में गु्रप के सदस्य राजेश खिंवसरा, गोविंदपुरी, निशांत भंडारी, महेंद्र सुराणा, प्रमोद बोहरा, मनीष गहलोत, सुबोध बोहरा आदि अपना सहयोग प्रदान कर रहे है।

हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर