कपिली नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर

कार्बी आंगलोंग, 30 मई (हि.स.)। लगातार बारिश के कारण उमरांग्सू स्थित खानदंग बांध के सात फाटक खोले जाने के कारण कपिली नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कपिली नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। लोग डरे हुए हैं।

मेनमेजी-डेरामुख लिंक रोड और मेनगांव-शिलाडूबी लिंक रोड पर बाढ़ का पानी तेज गति से बह रहा है। पश्चिमी कार्बी आंगलोंग का एक बड़ा इलाका और कई गांव जलमग्न हो चुके हैं। बाढ़ के बीच अफरा-तफरी मची हुई है। लोग खाद्य पदार्थों, संपत्ति, पशुधन आदि के बारे में चिंतित हैं।

हिन्दुस्थान समाचार /प्रकाश/ श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर