गुवाहाटी में किशोरियों से दुष्कर्म के मामले में दो गिरफ्तार

गुवाहाटी, 27 मार्च (हि.स.)। गुवाहाटी में किशोरियों के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार होली के दिन शहर के काहिलीपाड़ा में अपहरण की घटना हुई थी। स्थानीय जनकपुर से बदमाशों ने दो किशोरियों को उठा लिया था। बाद में शाम को दोनों लड़कियां अपने घर के सामने बेहोशी की हालत में मिली थी।

आरोप लगाया गया है कि दोनों लड़कियों को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के बाद फेंक दिया गया।

दोनों किशोरियों को गौहाटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने घटना के संबंध में भगदत्तपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामले के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान राजू अली और मंडल अली के रूप में हुई है। एक अन्य आरोपित इनामुल अली फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर