छत्तीसगढ़ में भाजपा को नौं सीटें ः एग्जिट पोल

रायपुर, 1 जून (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में 11 सीटों पर कुल 220 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनकी किस्मत दांव पर है। यहांं कुल 11 लोकसभा निर्वाचन सीटों के लिए 2024 लोकसभा चुनाव में तीन चरणों में 72.8 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को नौ जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिलीं थी। इस बार राज्य में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को मतदान हुआ था। इस बार वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में ज्यादातर न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में भाजपा को 9 सीटें जीतते हुए दिखाया गया है जबकि कांग्रेस को दो सीटों पर विजयी दिखाया गया है। हालांकि ये एग्जिट पोल के नतीजे हैं जबकि कांग्रेस 40.9 प्रतिशत वोट शेयर के साथ दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव में 10 सीटें जीती थी।

राज्य की बस्तर, राजनांदगांव, कांकेर, महासमुंद, सरगुजा, रायगढ़ , कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायपुर और बिलासपुर में मतदान हुआ। वर्ष 2019 के आमचुनाव के मतदान की तुलना में 1.31 फीसदी की वृद्धि हुई है। 2019 में 71.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान हुआ था।

न्यूज 24 टूडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के नतीजे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी।

फलोदी सट्टा बाजार ने छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव के आंकड़े भी जारी किए हैं। फलोदी सट्टा बाजार के दावों की करें तो छत्तीसगढ़ में धानसभा के बाद अब लोकसभा में भी कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ सकती है। फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक प्रदेश में भाजपा को 11 लोकसभा सीटों में से 9 से 10 सीटें हासिल हो सकती हैं। कांग्रेस को 1 से 2 सीट पर संतोष करना पड़ सकता है।

न्यूज चैनल IBC 24 के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा को 9 सीटों पर विजयी दिखाया गया। कांग्रेस को दो सीटों पर विजय मिलने की संभावना जताई गई।

न्यूज 18 मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल के आंकड़ों में भारतीय जनता पार्टी को 9 से 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि कांग्रेस को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान चैनल ने जताया है।

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को 10 से 11 सीटें जीतते हुए बताया गया है जबकि कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलते हुए दिखाया गया है।

इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में बीजेपी क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। भाजपा पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस पर भारी दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से भाजपा 10-11 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना है।साल 2019 के लोकसभा चुनान में बीजेपी 50.7 प्रतिशत वोट के साथ 9 सीटें जीती थी।

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण (19 अप्रैल) में सिर्फ बस्तर में वोटिंग हुई। दूसरे चरण (26 अप्रैल) में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर तीन सीटों पर मतदान हुआ जबकि तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान हुआ था।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव शर्मा/प्रभात

   

सम्बंधित खबर