गाजियाबाद : भाजपा के अतुल गर्ग करीब तीन लाख वोटों से जीते

सर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्गसर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्गसर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्गसर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्गसर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्गसर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्गसर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्गसर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्गसर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्गसर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्गसर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्गसर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्गसर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्गसर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्गसर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्गसर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्गसर्टिफिकेट के साथ अतुल गर्ग

गाजियाबाद, 04 जून(हि.स.)। देश की अतिमहत्वपूर्ण सीटों में से एक गजियाबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा के प्रत्याशी अतुल गर्ग ने इस सीट पर जीत हासिल की और कांग्रेस सपा गठबंधन की प्रत्याशी डोली शर्मा को 3 लाख, 36 हजार 337 मतों से पराजित किया। उन्हें कुल 8 लाख, 53 हजार, 36 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी डोली शर्मा को 5 लाख,16 हजार 699 मत मिले और वह दूसरे नम्बर पर रही। जबकि 79हजार 387 मत प्राप्त कर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नंदकिशोर पुंडीर तीसरे नंबर पर रहे। जिलाधिकारी इंदर विक्रम सिंह ने अतुग गर्ग को जीत का सर्टिफिकेट सौंपा।

गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की यह लगातार चौथी जीत है। 2019 और 2014 के चुनाव में यहां से जनरल बीके सिंह ने जीत हासिल की थी, और दोनों ही बार वह राज्य मंत्री बनाए गए थे,लेकिन इस लोकसभा चुनाव में पार्टी हाई कमान में उनका टिकट काटकर उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री रहे व नगर विधायक अतुल गर्ग को भाजपा का प्रत्याशी बनाया और उन्होंने आज सफलता हासिल की। इससे पहले 2009 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस सीट पर विजयश्री हासिल की थी, जब के 2005 के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद तमोर को पराजित किया था, रमेश चंद्र तोमर इससे पहले लगातार चार बार सांसद चुने गए थे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली से सटी गाजियाबाद लोक सभा क्षेत्र सेट देश की हॉट सीटों में से एक है। जिसमें कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। प्रमुख प्रत्याशियों में भारतीय जनता पार्टी के अतुल गर्ग,कांग्रेस व सपा गठबंधन की डोली शर्मा व बहुजन समाज पार्टी के नंद किशोर पुंडीर प्रमुख प्रत्याशी थे। जिनके भाग्य का फैसला आज होना है। 26 अप्रैल को हुए मतदान में गाजियाबाद में करीब 14 लाख 68हजार 710 मत पड़े थे।

कौन हैं अतुल गर्ग

अतुल गर्ग संघ परिवार की पसंद कहे जाते हैं। वह 2017 और 2022 में गाजियाबाद सीट से विधान सभा चुनाव जीत चुके हैं। 2017 में उन्हें स्वास्थ्य राज्यमंत्री बनाया गया था। 2022 में वह दूसरी बार विधायक बने, लेकिन उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। कविनगर निवासी 62 वर्षीय अतुल गर्ग के कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थान हैं। उनके पिता स्वर्गीय दिनेश चंद्र गर्ग गाजियाबाद के पहले महापौर बने थे।

हिन्दुस्थान समाचार/फरमान अली/राजेश

   

सम्बंधित खबर