पति की हत्या कर महिला ने की खुदकुशी

चराइदेव (असम), 12 जून (हि.स.)। जिले के उदयपुर में एक महिला ने अपने पति की हत्या करने बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने आज बताया कि स्थानीय लोगों ने दुर्गेश्वरी घटोवार (52) नामक महिला को उसके घर के बागीचे में लटकते देखा। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने बाद में मृतक महिला के पति झरिया सिंह घटोवार (65) को घर के अंदर मरा पाया। पत्नी ने बेरहमी से चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पारिवारिक विवाद के चलते उसने पहले पति की चाकू घोंपकर हत्या की और फिर घर के बाहर लटककर आत्महत्या कर ली। मथुरापुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर