अजब सिंह आर्य बने जिला आर्य समाज के प्रधान, रमेश आर्य को मंत्री व राजवर्धन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

अजब सिंह आर्य बने जिला आर्य समाज के प्रधान, रमेश आर्य को मंत्री व राजवर्धन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारीअजब सिंह आर्य बने जिला आर्य समाज के प्रधान, रमेश आर्य को मंत्री व राजवर्धन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारीअजब सिंह आर्य बने जिला आर्य समाज के प्रधान, रमेश आर्य को मंत्री व राजवर्धन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारीअजब सिंह आर्य बने जिला आर्य समाज के प्रधान, रमेश आर्य को मंत्री व राजवर्धन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारीअजब सिंह आर्य बने जिला आर्य समाज के प्रधान, रमेश आर्य को मंत्री व राजवर्धन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारीअजब सिंह आर्य बने जिला आर्य समाज के प्रधान, रमेश आर्य को मंत्री व राजवर्धन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

- आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद मुरादाबाद (जिला आर्य समाज) का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

मुरादाबाद, 16 जून (हि.स.)। आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद मुरादाबाद (जिला आर्य समाज) का वार्षिक अधिवेशन रविवार को आर्य समाज स्टेशन रोड पर सम्पन्न हुआ। जिसमें मुरादाबाद जनपद की सभी आर्य समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जिला आर्य समाज का अधिवेशन आर्य समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी ज्ञानेंद्र गांधी की देखरेख में संपन्न हुआ, जिसमें चमन लाल निंझावान, ज्ञानेंद्र गांधी, रमेश चंद्र आर्य और डॉ. अभय श्रोत्रिय को संरक्षक नियुक्त किया गया।

प्रधान पद पर अजब सिंह आर्य, मंत्री पद पर रमेश सिंह आर्य तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए राजवर्धन आर्य का सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। वहीं उप प्रधान के लिए निर्मल आर्य, अरविंद आर्यबंधु, सुभाष आर्य, सुरेश चंद्र आर्य, सुनील आर्य, राजपाल सिंह आर्य, महावीर सिंह आर्य तथा मेघनाथ शर्मा निर्वाचित हुए। उपमंत्री पद के लिए सुबोध आर्य, संजीव सिंहल, उमेश आर्य, ओमकार सिंह, हरवीर सिंह आर्य, अवनीश कुमार आर्य और प्रीता आर्य चुनी गयी। आय-व्यय निरीक्षक के रुप में विनोद कुमार गुप्ता निर्वाचित हुए।

आर्यवीर दल के संचालक के पद पर लोकेश आर्य, सहसंचालक हरनाम सिंह आर्य, मंत्री आर्य वीर दल मुकेश आर्य जिला महिला प्रमुख मीरा सोती,सह जिला महिला प्रमुख प्रभा आर्य , महानगर महिला प्रमुख उषा गुप्ता का चयन किया गया। जिला प्रचार प्रमुख पं लालकिशोर शास्त्री सह प्रचार प्रमुख पंडित करनसिंह आर्य, जयगोपाल आर्य, यशपाल आर्य और केदार सिंह आर्य का चयन किया गया। समस्त निर्वाचन कार्यवाही शांतिपूर्वक व सर्वसम्मति से संपन्न हुई। शांति पाठ उपरांत सभा सम्पन्न हुई।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित/सियाराम

   

सम्बंधित खबर