बढ़मपुर के बामुनी-धनतोला जलाशय में शव बरामद

नगांव (असम), 29 जून (हि.स.)। नगांव के बढ़मपुर में बामुनी-धनटोला जलाशय में शनिवार को एक शव बरामदगी को लेकर सनसनी फ़ैल गई। पुलिस ने बताया कि शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने पानी में अर्ध-गली स्थिति में देखा।

इसके बाद पुरनी गोदाम पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को निकाला। बाद में परिवार के सदस्यों ने शव की पहचान पास के बारबारी-कछारीगांव के नवीन बसुमतारी के रूप में की।

मृतक नवीन बसुमतारी बुधवार दोपहर से लापता था। लेकिन, उसकी मौत कैसे हुई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उनकी मौत से गांव में सन्नाटा छा गया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर